March 7, 2026

श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने नागरिक अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में बांटे कंबल 

Faridabad/Alive News: जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने संचालित श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने आज रविवार को जिला नागरिक अस्पताल और इसी अस्पताल में पहुंचकर भर्ती मरीजों को कंबल और भोज्य पदार्थ भेंट किए।

आश्रम प्रबंधन समिति के सदस्य कैलाश शर्मा ने बताया कि श्री गुरु महाराज के निर्देश पर सेवा के अनेक प्रकल्प निरंतर चलते रहते हैं, जिसमें सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए उनकी जरूरत का सामान देना भी शामिल है। आज हम सभी ने सर्दी से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को कंबल भेंट किए हैं और खाने के लिए फलों के पैकेट भी दिए हैं।

 उन्होंने कहा कि आश्रम की तरफ से नित्य भोजन प्रसाद, जल सेवा, वृद्ध आश्रमों में जरूरत के सामान आदि अनेक सेवाएं की जा रही हैं। इसके अलावा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के समय भी आश्रम नित्य सेवा करता है। 

इस अवसर पर उनके साथ सतपाल शर्मा जी, कैलाश शर्मा जी, ज्ञानेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, एडवोकेट राजेश खटाना, आयुष महेश्वरि जी, नवल शर्मा जी, रॉबिन, मदन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इससे पूर्व आश्रम से सेवा कार्य के लिए निकलते समय स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने सभी को जरूरी निर्देश और आशीर्वाद दिया।