March 7, 2026

फरीदाबाद में केरल के जनप्रतिनिधियों का दौरा

Faridabad/Alive News: केरल के तिरुवनंतपुरम से पार्षदों व जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज फरीदाबाद पहुंचा, जहां मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के कैंप कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर भी बैठक में शामिल हुए।

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने प्रतिनिधिमंडल का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। बैठक में दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक विशेषताओं, प्रशासनिक अनुभवों और शहरी विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

मंत्रियों ने हरियाणा सरकार की विकास परियोजनाओं व नई तकनीकी पहलों की जानकारी दी, जबकि नगर निगम फरीदाबाद की ओर से आधुनिक तकनीक, वायु प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता व्यवस्था, मॉनिटरिंग सिस्टम और प्रमुख प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

यह बैठक अंतरराज्यीय सहयोग, तकनीकी आदान-प्रदान और शहरी विकास में बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।