Faridabad/Alive News : आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद के मुख्य कार्यालय सेक्टर-23 के प्राँगण में त्रिवार्षिक कर्मचारी प्रतिनिधि सम्मेलन 2025 का आयोजन हुआ जिसमें एचएसईबी वर्कर यूनियन के पूर्व प्रदेश कमेटी के नेता राजबीर रोहिला व चौधरी महेन्दर सिंह एवं देवी दयाल दिसोदिया मुख्य अतिथि व बतौर चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे ।
प्रतिनिधि सम्मेलन में यूनियन हित मे पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल पर विचार विमर्श व यूनियन की रिपोर्ट को कमेटी नेताओं के समक्ष पेश किया गया जिसके बाद सर्कल वर्क्स कमेटी को भंग करते हुए नई सर्कल वर्क्स कमेटी के चयन हेतु चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सर्कल सचिव पद के लिये चुनाव कराया गया । चुनाव में फरीदाबाद सर्कल की चारों यूनिटों कर्मचारी नेताओं सहित सभी सब यूनिटों के पदाधिकारियों ने अपना कीमती वोट डाला । जिसमे पदाधिकारी नेताओं दवारा कुल 86 वोट पड़े जिसमे एक पदाधिकारी का वोट 30 वोट कर्मचारी के समान होता है यानी फरीदाबाद सर्कल के 86×30= 2580 कर्मचारियों ने अपने बहुमूल्य वोट का उपयोग इस कर्मचारी चुनाव में किया । इसमें विनोद शर्मा को 55 वोट मिले, जबकि दूसरे प्रतिद्वंद्वी को 31 वोट मिले ।
जिसमे भारी मतों से फरीदाबाद सर्कल का सचिव विनोद शर्मा को विजयी होने पर चुनाव अधिकारियों ने खुले मंच से इसकी घोषणा की । कर्मचारियों में इस त्यौहार रूपी चुनाव को देख भारी उत्साह था और उन्होंने विनोद शर्मा को सर्कल सचिव बनने की खुशी में फूलमालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया व एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए बधाईयाँ दीं जिसके बाद नए सर्कल सचिव विनोद शर्मा को यूनियन में गोपनीयता की शपथ पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा व वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजबीर रोहिला ने ग्रहण कराई ।
कर्मचारी चुनाव के मौके पर लेखराज चौधरी, मुकेश शर्मा, सुनील चौहान, रवि दत्त शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, सतीश कुमार, सत्यवान लोहचब, सुरेन्दर कौशिक, धीरसिंह, राजबीर हरफला, रामनिवास, जयभगवान, चेयरमैन वीरसिंह, सुरेन्दर पंघाल, परवीन शर्मा, राजेंदर नेहरा, पंकज खलेरी, संदीप गिल, जगजीत, नसीब हिंदुस्तानी, सुरेश डूडी, सुभाष पहल सहित उनकी तमाम सब यूनिट व यूनिट कार्यकारिणी के सदस्य नेतागण मौजूद रहे ।

