May 19, 2024

विनोद कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से सर्कल सचिव चुना गया

Faridabad/Alive News: ऑपरेशन सर्कल सेक्टर-23 के परिसर में एचएसईबी वर्कर यूनियन की प्रदेश वार्ता समिति के प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान मनोज कुमार सैनी व जयवीर मान उप-महासचिव की अध्यक्षता में शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जिसमें समस्त सर्कल से मौजूद बिजली कर्मचारियों ने बिना मतभेद के विनोद कुमार शर्मा को सर्व सम्मति से सर्कल फरीदाबाद का सर्कल सचिव चुना।

इस मौके पर फरीदाबाद की चारों यूनिटों के सभी पदाधिकारी अपने अपने नेताओं के साथ उपस्थित रहे, जिसके बाद नवनियुक्त सर्कल सचिव विनोद शर्मा को संगठन व कर्मचारियों के कामों को तत्परता के साथ प्रमुखता से लेने के लिये शपथ दिलाई गयी। चुने गये नव नियुक्त सर्कल सचिव ने अपने सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए यूनियन के संविधान के तहत हृदय से सेवारत रहते हुए उनके कामों को तत्काल प्रभाव से पूर्वं कराने और सभी कर्मचारियों का मान सम्मान बरकरार रखने अपनी ओर से विश्वास दिलाया।

राज्य कमेटी की ओर से प्रदेश उपप्रधान अनिल पहल व विजय यादव उप मुख्य संगठनकर्ता सहित पूर्व सर्कल सचिव संतराम लाम्बा विशेष रूप से मौजूद रहे। फरीदाबाद की चारों यूनिटों में से ग्रेटर फरीदाबाद से प्रधान सुनील चौहान, सचिव रविदत्त शर्मा, ओल्ड व एनआईटी यूनिट फरीदाबाद यूनिट से सचिव लेखराज चौधरी व बृजपाल तंवर, बल्लभगढ़ यूनिट से प्रधान मदन गोपाल शर्मा, सचिव सुरेंद्र शर्मा सहित राजबीर शर्मा, धीर सिंह, शौकीन खान, जगदीश चौधरी, मुकेश, देवेंदर सैनी, वीर सिंह रावत, अजय शर्मा, बीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।