June 14, 2026

सूरजकुंड मेले में विजया रहाटकर ने किया अवलोकन

Faridabad/Alive News : 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 का राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दौरा कर विभिन्न राज्यों व देशों से आए शिल्पकारों के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने उनका स्वागत किया। फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी भी उपस्थित रहीं।

मुख्य चौपाल पर आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पर आधारित ‘वतन के खातिर’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विजया रहाटकर ने महिला कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने वाला अनूठा मंच है और इसके सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा पर्यटन की टीम बधाई की पात्र है।

उन्होंने महिला आयोग के जागरूकता स्टॉल का भी निरीक्षण किया, जहां महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। रेणु भाटिया ने बताया कि स्टॉल का उद्देश्य महिलाओं को कानूनी सहायता व शिकायत निवारण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में देशभक्ति प्रस्तुति देने वाली महिला कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।