September 20, 2026

विद्यासागर स्कूल के चेयरमैन ने दीं विधायकों को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Faridabad : रेवाड़ी के कापड़ीवास विधायक रणधीर सिंह एवं बल्लभगढ़ विधायक पं. मूलचंद शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव एवं उनके बेटे शम्मी यादव विधायकों के निवास पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे।

इस अवसर पर चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि रणधीर सिंह कापड़ीवास एवं पं. मूलचंद शर्मा की विनम्रता ने उन्हें समाज के सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय बना दिया है। उनकी कड़ी मेहनत ने उनके क्षेत्र को बदल दिया है। हम दोनों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

यादव ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। गौरतलब है कि रेवाड़ी विधायक धर्मपाल यादव के बड़े पुत्र का विवाह रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास की बेटी के साथ हुआ है एवं पं. मूलचंद शर्मा यादव के पुराने एवं घनिष्ठ मित्रों में से हैं।