October 28, 2026

हथियार के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी, नाजायज असला सहित गिरफ्तार

Faridabad Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी ने नाजायज असला रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ ओपी निवासी सेक्टर 30 के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी ने हथियार का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ सोशल साइट के जरिए डाल दिया था। आरोपी की वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गई।

विशेष सूत्रों के माध्यम से पुलिस को इस बारे में जब सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी को थाना सेक्टर 31 एरिया से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला थाना 31 में दर्ज किया गया है।

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह शौकिया तौर पर इस देसी पिस्तौल को भरतपुर से खरीद कर लेकर आया था। शोकिया तौर पर उसने अपना हथियार के साथ वीडियो बनाकर दोस्तों के पास भेज दिया था। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।