October 28, 2026

अवैध हथियार सहित वाहन चोर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी सुन्दर सिंह की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले और वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तस्लीम निवासी नहूं के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बल्लबगढ़ एरिया से आरोपी को बटनदार चाकू सहित काबू किया था। आरोपी से बटनदार चाकू के संबंध में पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

आरोपी से पूछताछ के दौरान थाना सारन के चोरी के मामले का खुलासा हुआ जिसमें आरोपी से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आऱोपी पहले भी चोरी की मोटरसाइकिल खरीद ने के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी ड्राईवरी का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।