March 12, 2026

वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा एन आई टी की पुलिस ने एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम गांव चमनपुरा निवासी सोनपाल दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 6 सितम्बर को वह अपनी मोटरसाईकिल पर परसोन मंदिर आया था। जहां मंदिर के बाहर से उसकी मोटरसाईकिल चोरी हो गई।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सुंदर कॉलोनी निवासी करन (उम्र 25) को चोरी की मोटरसाइकिल सहित लेजर वैली पार्क के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पुरानी चाबी लगाकर मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर लिया। वह 6 महीने पहले ही जेल से बाहर आया है।आरोपी पर पूर्व में भी स्नैचिंग व चोरी के मामलें दर्ज है।