March 15, 2026

वाहन चोर आरोपी गिरफ्तार, 2 बाईक बरामद

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी मतीन के रूप में हुई है। वह ऑटो चोरी के मामले में दिल्ली जेल में 8 महीने की सजा काटकर अभी बाहर आया ही था कि बाहर आते ही उसने फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मतीन है जो दिल्ली की के बुराड़ी एरिया का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया था। आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत सेक्टर 58 थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी ने एक मोटरसाइकिल दिल्ली व एक मोटरसाइकिल फरीदाबाद के पल्ला एरिया से चोरी की थी।

पल्ला थाने में मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज है। मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ दिल्ली में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

वह ऑटो चोरी के मामले में दिल्ली जेल में 8 महीने की सजा काटकर अभी बाहर आया ही था कि बाहर आते ही उसने फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है।