June 28, 2026

वाहन चोरी करने वाला आरोपी स्कूटी सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रीतिक उर्फ कोची(20) है आरोपी एनआईटी की राहुल कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी ने स्कूटी को बल्लबगढ के आईएमटी एरिया से चोरी किया था। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से एसजीएम नगर के पटेल चौक से चोरी की स्कूटी सहित काबू किया है।