October 27, 2026

वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विवेक उर्फ आलू ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से ओल्ड फरीदाबाद के क्यूआरजी अस्पताल रोड से थाना ओल्ड के वाहन चोरी के मुकदमें में स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में एक अन्य थाना तिगांव के चोरी के मुकदमें को सुलझाया गया है। जिसमें आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।