October 29, 2026

वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विनोद कुमार है। आरोपी मूल रुप से उत्तरप्रदेश के रायबरेली के गांव गोपालपुर का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में फरीदाबाद के सेक्टर-58 के गांव झाडसैंतली का रहने वाला है।

आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने राजीव कॉलोनी समयपुर चुंगी से मोटरसाइकिल सहित थाना सेक्टर-58 के चोरी के मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को मोटरसाइकिल चलाने का शौक है। आरोपी ने मौका देखकर मोटरसाइकिल और मोबाईल चोरी की वारदात को 14 दिसम्बर की रात को मौका देखकर अंजाम दिया था।