October 27, 2026

वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सलमान है आरोपी फरीदाबाद में नेहरु कॉलोनी में रहता है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों स प्राप्त सूचना से नेहरु ग्राउड से देसी कट्टे सहित काबू किया है आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।