September 15, 2026

वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप है। आरोपी पलवल के गांव असावटी का रहने वाला है। आरोपी ने 24 अगस्त को बाटा शराब ठेके के पास से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से हार्डवेयर चौक से थाना कोतवाली के चोरी के मुकदमें में गिरफ्तार किया है।