September 26, 2026

आयुर्वेद दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

Faridabad/Alive News : गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। प्राचार्य एवं जेआरसी और ब्रिगेड अधिकारी रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आयुर्वेद के महत्व को दर्शाते हुए रंगोली सजाई गई और जेआरसी और ब्रिगेड सदस्यों ने पोस्टर और पेंटिंग बना कर अन्य छात्र छात्राओं को जागरूक किया। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि भारतीय पौराणिक दृष्टि से धनतेरस को स्वास्थ्य के देवता का दिवस माना जाता है। भगवान धन्वंतरि आरोग्य, सेहत, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद जगत के प्रणेता तथा वैद्यक शास्त्र के देवता माने जाते हैं। आदिकाल में आयुर्वेद की उत्पत्ति ब्रह्मा से ही मानते हैं। आदि काल के ग्रंथों में रामायण, महाभारत तथा विविध पुराणों की रचना हुई है जिस में सभी ग्रंथों ने आयुर्वेदावतरण के प्रसंग में भगवान धन्वंतरि का उल्लेख किया गया है।