Faridabad/Alive News: शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सराय ख्वाजा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्रीमद्भगवद्गीता जयंती के अवसर पर पोस्टर, श्लोक उच्चारण, निबंध, संवाद और प्रश्नोत्तरी सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में किया गया।
फाइन आर्ट्स प्राध्यापिका गीता और धर्मपाल शास्त्री ने विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं पर आधारित गतिविधियों में सहभागी बनाया। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि गीता जीवन का सार है, जो निष्काम कर्म, जीवन दर्शन और समस्याओं के समाधान का मार्ग दिखाती है।
प्रतियोगिताओं के परिणामों में पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, अंजली द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं। श्लोक उच्चारण में नेहा प्रथम और अभिनाश द्वितीय, संवाद में अनन्या और खुशबू संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। क्विज में सुहानी और वैष्णवी प्रथम, निबंध में पलक प्रथम और रिशा द्वितीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में मंदिश मिश्रा, जैस्मीन खान प्रथम तथा मन्तशा तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राचार्य मनचंदा, प्राध्यापिका ममता, दीपांजलि, निखिल सहित अन्य अध्यापकों ने विजेताओं को सम्मानित किया और ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

