March 10, 2026

कला उत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में कला उत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत कला उत्सव के माध्यम से सेकेंडरी स्तर तक के विद्यार्थियों का कला के प्रति टैलेंट और कलात्मक दृष्टिकोण के उन्नयन हेतु यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को हरियाणा राज्य की सांस्कृतिक विरासत को जानने का तथा और अधिक सुदृढ़ करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा हैं। विद्यार्थियों को एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, संगीत, थिएटर, विजुअल आर्ट्स, स्कल्पचर तथा हेरिटेज आर्ट्स आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा दर्शाने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। डांस और संगीत की प्रति टीम में आठ आठ प्रतिभागी, थिएटर में दस तथा विजुअल आर्ट्स तथा स्कल्पचर में चार प्रतिभागी प्रतिभागिता कर सकते है। आज विद्यालय में ग्रुप डांस में नेहा, नीतू, भूमिका एवं चाहत की टीम को प्रथम घोषित किया गया।

एकल नृत्य और क्लासिकल डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में सोनी को प्रथम घोषित किया गया। इस से पूर्व एकल नृत्य में तान्या को प्रथम घोषित किया गया। इन कार्यक्रमों के आयोजन में प्राध्यापिका ज्योति, गीता और सुशीला के सराहनीय योगदान पर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी बधाई दी कि उन्होंने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता की।

प्राचार्य ने प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थियों को अगले चरण की तैयारी में जुटे रहने का संदेश देते हुए अपनी परफॉर्मेंस को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए प्रेरित किया।