May 4, 2024

के.एल.मेहता कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad/Alive News : एनआईटी स्थित के.एल.मेहता दयानन्द कॉलेज में इंटेक क्लब द्वारा विद्यार्थिया को ऐतिहासिक विरासतों के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत भाषण प्रतियोगित, कविता पाठन, स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कॉलेजों ने आए हुए विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि आनंद मेहता और शुभ मेहता मौजूद रहे। कॉलेज की प्राचार्या डॉ.वंदना कार्यक्रम में उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुषमा सिंह (इतिहास विभाग) के द्वारा किया गया। सह-संयोजक के रूप में नीरू वर्मा, डॉ.वीना पाणी सिंह, डॉ.मधुरिमा दुबे, शायनतिका, अर्पणा शर्मा, बबीता शर्मा, बबीता सिंह और पूजा त्यागी ने कार्यभार संभाला।

भाषण प्रतियोगिता में तान्या लूथरा प्रथम, कविता पाठन में मीनू रावत प्रथम, स्लोगन प्रतियोगिता में हेमलता प्रथम और पेंटिंग प्रतियोगिता में रचना प्रथम रही।