October 18, 2026

डेजी पब्लिक स्कूल में बच्चों को किया गया एम.आर का टीकाकरण

Faridabad/Alive News : संजय कॉलोनी स्थित डेजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा की ओर से खसरा और रुबैला टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में 9 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टरों ने बच्चों को टीकाकरण करने के साथ-साथ बताया कि खसरे के लक्षण कई बार इतने सामान्य होते हैं, कि यह बीमारी पकड़ में ही नहीं आती। खासतौर पर बच्चों में इस बीमारी के लक्षणों की पहचान कर पाना कई बार बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

इस मौके पर स्कूल के प्रिंसीपल एजाज खंान ने अध्यापक और अभिभावकगण द्वारा सहमति से इस अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया। बच्चों को टीकाकरण सर्टीफिक़ेट वितरित करने के साथ कार्येक्रम का समापन हुआ।