April 23, 2024

उत्तम सिंह ने अतिरिक्त उपायुक्त पलवल का पदभार संभाला

Palwal/Alive News : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उत्तम सिंह ने स्थानांतरण के बाद पलवल में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे इसी पद पर सिरसा जिला में कार्यरत थे।

उत्तम सिंह प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पलवल में लोगों को आसानी से मिले।

उन्होंने जनता का आह्वïान किया है कि भविष्य में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही मिलेगा, इसलिए सभी लोग अपना परिवार पहचान-पत्र अवश्य बनवा लें और इसे अपडेट करवा लें। यह परिवार पहचान पत्र बनाने व अपडेट करने का कार्य सभी सीएससी सेंटर पर किया जाता है।