May 3, 2024

अनूठी शादी, दूल्हा व्हील चेयर पर पहुंचेगा दुल्हन ब्याहने

New Delhi/Alive News : जिले के प्रभातपट्टन ग्राम में रविवार को एक अनूठी शादी होगी। इसमें दूल्हा व्हील चेयर पर दुल्हन ब्याहने पहुंचेगा, वह सगाई के वक्त पूरी तरह से भला-चंगा था। एक हादसे का शिकार होने के बावजूद युवती की निष्ठा युवक के प्रति कम नहीं हुई। भावी दुल्हन ने जैसे ही यह फैसला सुनाया तो दोनों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

गर्ग कॉलोनी बैतूल निवासी विकास लोखंडे होशंगाबाद में आबकारी आरक्षक है। कुछ समय पहले उसका विवाह प्रभातपट्टन के पूर्व सरपंच गणपतराव अंबालकर की पुत्री कीर्ति उर्फ मीनाक्षी के साथ तय हुआ और सगाई भी हो गई। इसी बीच शादी के 15 दिन पहले विकास का बड़ा एक्सीडेंट हो गया। इसमें बाए हाथ और पांव का बड़ा ऑपरेशन करना पड़ा। फिलहाल वह विकास व्हील चेयर के सहारे है। बचपन में ही माता-पिता को खो चुके विकास का छोटे भाई के अलावा कोई नहीं।