March 12, 2026

कर्म के महत्व को समझे इंसान : सुधांशु महाराज

Faridabad/Alive News :  विश्व जागृति मिशन की ओर से आयोजित सत्संग समारोह में सुधांशु जी महाराज ने गुणों के विकास पर जोर दिया और कहा कि जीवनदर्शन समझना है तो सत्य पथ पर चलो। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी।

परम पूज्य सुधांशु जी महाराज ने कहा कि कर्म के महत्व को समझने की जरूरत है। कर्म की महिमा निराली है। इंसान को कर्म के महत्व को समझना चाहिए और हर परिस्थिति में मुस्कराने की कोशिश करनी चाहिए। कामयाबी के लिए भाग्य के भरोसे न बैठें। सुधांशु जी ने कर्म की महिमा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी ने भी गीता में यही उपदेश दिया है।

इस अवसर पर बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा ने सुधांशु जी का स्वागत किया और संस्थान के कार्यों को सराहा।  विश्व जागृति मिशन द्वारा संचालित ज्ञानदीप विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए। मंडल के अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, पीडी आहूजा, जेपी अग्रवाल, आरबी बारी, डॉ विजयालक्ष्मी ने सुधांशु जी महाराज का अभिनंदन किया।