September 30, 2024

दुष्कर्म के आरोपी की मदद करने वाला चाचा गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: बल्लबगढ़ पुलिस टीम ने वर्ष 2005 से बलात्कार के मुकदमे के आरोपी की मदद करने वाले उसके चाचा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रमोद है जो यूपी के गोरखपुर के नदुआ गांव का रहने वाला है। वर्ष 2005 में आरोपी प्रमोद व उसके भतीजे विनोद के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने तथा बलात्कार की धाराओं के तहत सदर बल्लभगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले का मुख्य आरोपी विनोद अभी फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी विनोद सदर बल्लभगढ़ एरिया की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। लड़की को भगाने में आरोपी के चाचा प्रमोद ने उसका साथ दिया था।

आरोपी विनोद ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और इसके पश्चात आरोपी विनोद तथा प्रमोद नाबालिक लड़की को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए थे। उसके पश्चात आरोपी अपने ठिकाने बदल बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस द्वारा वर्ष 2005 में नाबालिक लड़की को गोरखपुर से सकुशल बरामद करके फरीदाबाद लाया गया और आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई।

सदर बल्लभगढ़ की टीम ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए कल कड़ी मशक्कत से गुप्त सूत्रों तथा तकनीकी की सहायता से आरोपी को यूपी के कासना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह वहां किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने लगा था।