Faridabad/Alive News: पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने पवन, निवासी जैतपुर दिल्ली को ईसमाइलपुर से पकड़ा, जबकि क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने रिजवान राजपूत (27), निवासी गांव गोच्छी फरीदाबाद को सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा मिला।
दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

