September 27, 2026

घर में घसीटकर युवक से की मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार

Faridabad/Alive News:  फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र की सुंदर कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ उसके पड़ोसियों ने मारपीट की। इस मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार। 

पीड़ित आकाश ने पुलिस को बताया कि 14 और 15 जुलाई की रात वह काम से लौट रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। उन्होंने उसके मुंह पर कपड़ा बांधा और उसे अपने घर के अंदर ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा।

इस मामले में थाना सारन में केस दर्ज किया गया। पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित और आरोपियों का घर आमने-सामने है और करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते महिला ने अपने भाई और मां को बुलाकर युवक के साथ मारपीट की।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की।