Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच एबीटीएस व डीएलएफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर 5.104 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राईंम ब्रांच एबीटीएस की पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देवली (उम्र53 ) निवासी रधबीर नगर कालोनी दिल्ली को 4.700 किलो ग्राम गांजा के साथ राजीव कॉलोनी फरीदाबाद से तथा क्राईंम ब्रांच एबीटीएस की पुलिस ने रोमा देवी निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 56 फरीदाबाद को कलंदर कॉलोनी फरीदाबाद के पास से 404 ग्राम गांजा सहित काबू किया है, जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।

