Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार के निर्देशन में अपराध शाखा एवीटीएस और एनआईटी की पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपराध शाखा एवीटीएस की पुलिस ने पंकज (26), निवासी कोतवाली फरीदाबाद को चोरी की स्कूटी सहित करनेरा से पकड़ा। वहीं, अपराध शाखा एनआईटी की पुलिस ने भारत शर्मा (56), निवासी गांव गोच्छी फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित सेक्टर-56 से गिरफ्तार किया।

