March 10, 2026

अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोर गिरफ्तार, मोटरसाईकिल बरामद

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 56 व अपराध शाखा 85 ने अलग अलग मामले में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है ।आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने कार्रवाही करते हुए आरोपी कुद्दुश खान निवासी गांव धौज फरीदाबाद को प्रतापगढ पुल के पास से व क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने गौरव(23) वासी गांव लकडपुर फरीदाबाद को डिस्कवरी चौक नहर पार से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है व नशा पुर्ति के लिए उन्होंने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।