March 7, 2026

लोहे का जाल चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार, जाल व एक ऑटो सहित नगदी बरामद

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गांव कौराली से लोहे के जाल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए दो लोहे के जाल और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

थाना तिगांव में गांव कौराली के सरपंच अशोक कुमार ने शिकायत दी थी कि उन्होंने गांव में नालियों के ऊपर लगाने के लिए पंचायती पैसे से लोहे के जाल बनवाकर अपने ऑफिस के पास रखे गये थे। 8 जून की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति वह जाल चुरा कर ले गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी रविंद्र निवासी गांव चांदपुर और रवि निवासी सेक्टर 3 शिव कॉलोनी को बाईपास रोड तिगांव पुल के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी दोस्त हैं। रवि ऑटो चलाता है और रविंद्र वेल्डिंग का काम करता है। दोनों 8 जून की रात को ऑटो लेकर गांव कौराली पहुंचे थे, जहां उन्होंने लोहे के दो जाल देखे और उन्हें ऑटो में डालकर ले आये। वे इन्हें बेचने की फिराक में थे, इस से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से करीब 150 किलो वजन के दो लोहे की जाल, एक अन्य चोरी के मामले में 8 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया गया है।