March 8, 2026

उत्कृष्ट काम करने वाले दो पुलिसकर्मी सम्मानित

Faridabad/Alive News: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सराहनीय कार्य करने पर क्राइम ब्रांच सेंट्रल के प्रधान सिपाही संदीप और सिपाही पुनीत कुमार को प्रशंसा पत्र और 2 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।

प्रधान सिपाही संदीप ने धोखाधड़ी के एक मामले में बेल जंपर पिता-पुत्र विजय कुमार भाटिया (2015 से फरार) और अमित भाटिया (2023 से फरार) को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वहीं, सिपाही पुनीत कुमार ने थाना बीपीटीपी क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में एक माह से अधिक समय से फरार बेटे और मां का पता लगाकर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने तकनीकी सहायता से आरोपियों का सुराग लगाकर जांच अधिकारी को जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसे सतर्क और सक्रिय पुलिसकर्मी अपराध रोकने और जनता का विश्वास जीतने में अहम होते हैं, और उन्हें आगे भी इसी तरह ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया।