June 13, 2025

फरीदाबाद में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गांजा बेचने के आरोप में 12 जून को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में कुल 2.760 किलो गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने मोहम्मद साहिल को फतेहपुर चंदीला से गिरफ्तार किया। साहिल मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के चरिया गांव का रहने वाला है और फिलहाल नेहरू कॉलोनी, थाना डबुआ फरीदाबाद में रह रहा था। उसके पास से 2.220 किलो गांजा मिला।

वहीं, क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की पुलिस ने राहुल नामक युवक को खेड़ी पुलकी सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। राहुल बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद का निवासी है। उसके पास से 540 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।