Faridabad/Alive News: सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1,800 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि भरत विहार में श्मशान घाट के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापा मारा और दो लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील वर्मा, जो वर्तमान में भरत विहार, दयालबाग में किराए पर रहता है, और मोहम्मद इस्लाम, निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन, दिल्ली, के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से 1,800 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

