Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेंट्रल की पुलिस ने गांव जुन्हेड़ा में जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना तिगांव में जुन्हैडा निवासी मनीष ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह और उसका भाई श्रीकांत तीन साल पहले गौरव गांव अटाली के जिम में जाते थे। उस समय प्रदीप नाम के लडके का झगडा गौरव से हो गया था। जिसके बाद प्रदीप उनका दोस्त बन गया। 3 अगस्त को शिकायतकर्ता का जन्मदिन था और वह अपने भाई श्रीकांत, दोस्त प्रदीप व अन्य साथियों के साथ अटाली गांव के एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी वहां पर अटाली गांव के कुछ लड़के आ गये और 3 वर्ष पूर्व गौरव के साथ में झगड़े के मामले में गाली गलौच कर प्रदीप के साथ झगड़ा करने लगे, जो शिकायतकर्ता अपने साथियों सहित वहां से निकल कर अपने गांव चले गए। कुछ समय बाद गौरव का उसके पास फोन आया और धमकी देने लगा। फिर गौरव अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के गांव जुन्हैडा में आया और उन पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छांयसा निवासी रिहान (उम्र19) व बल्लभगढ़ सेक्टर 62 निवासी अजहरुद्दीन (उम्र 25) को गिरफ्तार किया ।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी वारदात के समय मौका पर मौजूद थे व लडाई झगडे में शामिल थे। रिहान नाई का काम करता है व अजहरुद्दीन आईएमटी स्थित दूध के प्लांट में काम करता है। मामले में 2 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

