March 11, 2026

लड़ाई झगड़ा व तलवार से हमला कर घायल करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले आरोपियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर 65 की पुलिस ने आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंर्तगत मारपीट के मामले में दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ यादव कॉलोनी निवासी धारा सिंह ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 10 सितम्बर को उसका बेटा लक्ष्मण सेक्टर-60 स्थित अपने मकान पर गया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा तो कुछ गाडी और मोटरसाईकिल सवार वहां आये और लक्ष्मण पर तलवार व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिस हमले में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसकी गाडी में रखे पैसे और गले से चैन भी निकाल ले गये।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर निवासी सचिन व योगेश को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपितों ने अजय भाटी के कहने पर शिकायतकर्ता के बेटे की रैकी की थी। दोनों आरोपियों पर पूर्व में लडाई-झगडे के मामले दर्ज है। आरोपी सचिन, अजय भाटी के पास ही गाडी चलाने का काम करता है।