May 18, 2024

दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर

New Delhi/Alive News : बुधवार की सुबह दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले और रोहिणी जिले की जॉइंट पुलिस टीम और लोनी के बदमाश आमिर खान व अशोक विहार के राज मान के बीच जोरदार मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस दौरान पुलिस ने लोनी के बदमाश आमिर खान और अशोक विहार के राज मान का एनकाउंटर कर उन्हें ढेर कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, चार मैग्जीन, 60 राउंड कारतूस, 1.5 लाख नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बदमाश एक बिल्डिंग में छिपे थे। जहां 15 परिवार रह रहे थे। मारे गए बदमाश लूटपाट के कई मामलों में वांछित थे।

रोहिणी जिले की पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए बेगमपुर से खजूरी खास पहुंची थी। इसके बाद रोहिणी की पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट जिले की पुलिस से मंदद मांगी। जिसके बाद संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग में जब दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए तो बाद में पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन वो लगातार गोलीबारी करते रहे। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया।