Faridabad/Alive News: राजीव कॉलोनी सेक्टर-56 फरीदाबाद में घर से बाहर बुलाकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि थाना सेक्टर-58 में पवन निवासी सेक्टर-58 ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भतीजे संदीप की मोनू व तुषार के साथ कहा सुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए 27 जुलाई को मोनु अपने साथी ओमकार के साथ उनके घर के बाहर आया और उसके भतीजे संदीप को आवाज देकर बुलाया। जब संदीप उनके पास गया तो मोनु ने संदीप पर गोली चला दी। जब शिकायतकर्ता का भतीजा पंकज उनको पकड़ने के लिए पीछे भाग तो आरोपियों ने पकंज पर भी फायर किया और वहां से भाग गए। संदीप को पसली में एक गोली लगी थी। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया अपराध शाखा सेक्टर 56 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोनू (उम्र 19) व ओमकार (उम्र 19) निवासी राजीव कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि कुछ समय पहले ओमकार व तुषार की पीडित के साथ कहा सुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए, ओमकार व मोनू (तुषार का भाई) स्कुटी पर संदीप के घर के सामने गये और संदीप पर गोली चला दी।
आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

