Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने अपहरण के मामले में दो फर्जी पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को दो व्यक्ति ने पुलिसकर्मी बनकर एक युवक का अपहरण किया था। इसके बाद उन्होंने उसके भाई को फोन कर 8 हजार रुपये की फिरौती की मांग की।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

