July 24, 2026

दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटीकी टीम ने गांजा बेचने व उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 मार्च को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सागर निवासी भगत सिंह कॉलोनी, फरीदाबाद को 1300 ग्राम गांजा सहित भगत सिंह कॉलोनी से काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना एनआईटी फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सागर यह 1300 ग्राम गांजा बिट्टू निवासी भगत सिंह कॉलोनी, फरीदाबाद से 20 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी  की टीम ने बिट्टू को भी भगत सिंह कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सागर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं आगामी पूछताछ के लिए आरोपी बिट्टू को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।