Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 223 ग्राम गांजा और 4.21 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में अपराध शाखाएं लगातार नशा तस्करों पर सख्ती कर रही हैं। इसी अभियान के तहत 17 फरवरी को अपराध शाखा बॉर्डर और अपराध शाखा DLF की टीमों ने अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की।
अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजीव कॉलोनी निवासी समीर को सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 223 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने फतेहपुर चंदीला निवासी शांतनु को 4.21 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई है।

