March 10, 2026

क्रेडिट कार्ड प्वांइट रिडिम करने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की ठगी, दो फोन कॉलर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने क्रेडिट कार्ड प्वांइट रिडिम करने के नाम पर 1,60,000 रुपये की ठगी के मामले में दो फोन कॉलर को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि श्याम कॉलोनी, सेहतपुर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया 10 अगस्त को उसके पास कॉल आया। जिसने उसे क्रैडिट कार्ड प्वांइट रिडिम करने के लिए कहा। जिसके लिए ठगों ने उसके पास एक लिंक शेयर किया जिस पर क्लिक करने के बाद उसके कार्ड से 1,60,000 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक प्रधान (25) निवासी मोहनगढ जिला द्वारका दिल्ली हाल परमपुरी, उतम नगर दिल्ली व मनोज कुमार (34) निवासी रधुवीर नगर नई दिल्ली हाल परमपुरी, उतम नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पास क्रेडिट कार्ड प्वांइट रिडिम करने के लिए कॉल किया था। दोनों आरोपी 12वी पास तथा बेरोजगार है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।