March 10, 2026

चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

योगेन्द्र निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद ने पुलिस चौकी टाउन नंबर 2 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को वह रोज गार्डन एनआईटी नंबर 2 के पास अपनी मोटरसाईकिल रोड की एक साईड में खड़ी कर टॉयलेट करने गया था तथा वापिस आकर देखा तो मोटरसाईकिल वहां नहीं थी।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बबली व धर्मजीत गांव लहन्डोला जिला फरीदाबाद को आशियाना फ्लैट्स के नजदीक सेक्टर 56 एरिया से चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।