Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अनाज मंडी मोहना से धान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना छांयसा पुलिस टीम ने की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता चरण सिंह, निवासी अनाज मंडी मोहना, ने पुलिस को बताया कि 8-9 अक्टूबर की रात कुछ लोग मंडी से धान की बोरियां चोरी कर चारदीवारी के बाहर फेंक रहे थे। इस पर थाना छांयसा में मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों रामपाल (27) और काला (60), दोनों निवासी गांव नंगला मोटूका, को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और पैसों की जरूरत के कारण उन्होंने यह चोरी की। चोरी की रात वे नशे में थे। रामपाल चौकीदारी का काम करता है, जबकि काला मजदूरी करता है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

