March 11, 2026

अवैध पटाखे बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 103 किलो पटाखे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 103 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद में अवैध पटाखों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच उंचा गांव और थाना ओल्ड की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 14 अक्टूबर को बल्लभगढ़ मार्केट से 76.7 किलोग्राम पटाखों सहित प्रवीण (44) निवासी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया। वहीं थाना ओल्ड पुलिस टीम ने 26.5 किलोग्राम पटाखों सहित राहुल (20) निवासी बसेलवा कॉलोनी को पकड़ा।