March 13, 2026

अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपी काबू

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी किए गए आरोपियों में शेखर और मनोज उर्फ भीकम बल्लभगढ़ के गांव गढ़खेड़ा के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपियों को अपने सूत्रों से बल्लभगढ़ के गांव गढ़खेड़ा से काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदि हैं। नशे की पूर्ति के लिए चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी शेखर पर पहले लूट और अवैध हथियार के 4 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आरोपी जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों ने थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया से एक होंडा सिटी कार चोरी की थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।