March 11, 2026

घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर पहले से 28 मामले दर्ज

Faridabad/Alive News: घर में चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने की। दोनों आरोपी आपस में पड़ोसी हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-30 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 29 अप्रैल को जब घर पर कोई नहीं था, तब अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-31 में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने मूलचंद (30) और बजरंग (48), दोनों निवासी सेक्टर-31, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले इलाके में रेकी (निगरानी) करते थे और जिस घर के बाहर ताला लगा मिलता, उसमें घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मूलचंद पर पहले से 28 चोरी के मामले दर्ज हैं जिनमें 21 फरीदाबाद और 7 मध्य प्रदेश में दर्ज हैं।