Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए है और उनके पास से कुल 1.090 किलो गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा-निर्देशों पर की गई। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजीव कॉलोनी की रहने वाली सकीना को सेक्टर-56 के पास आशियाना फ्लैट के नजदीक से 530 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा।
वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने बिहार के घोघरडीहा जिले के गांव मन्हीयाना निवासी हिरालाल को, जो इस समय ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में रह रहा था, सेक्टर 28/29 रोड के पास से 560 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिए गए हैं और उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई है।

