June 9, 2026

वाहन चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिऱफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच उंचा गांव ने नाका बंदी के दौरान चोरी के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का ऑटो बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में भरत सिंह उर्फ भूरा तथा जितेन्द्र का नाम शामिल है। दोनों आरोपी बल्लाबगढ़ एरिया के रहने वाले है। अपराध शाखा टीम ने चोरी के ऑटो सहित आरोपियों को सेक्टर-4 में नाका बंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियो ने ऑटो को आदर्शनगर एरिया से चोरी किया था। जिसका मामला थाना आदर्शनगर में दर्ज है। दोनों आरोपी नशा करने के आदि है। ऑटो चलाने का काम करते है।