September 17, 2026

चोरी के मामले में दो आरोपी काबू

Faridabad/Alive News क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 ने ऑटो चोरी के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष वासी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद ने पुलिस थाना एस.जी.एम नगर फरीदाबाद में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। बुधवार को सांय 8 बजे अपना ऑटो अपने घर के बाहर गली मे खडा किया था। जो सुबह 7.00 बजे मैने अपना आटो देखा तो वहां पर नही था जिसे किसी अंजान व्यक्ति ने चुरा लिया था। आरोपी गोविंद व चॉद खान निवासी गॉव अनखीर सुरजकुण्ड को सेक्टर 48 एरिया से ऑटो सहीत गिरफ्तार किया है