March 10, 2026

लूट के मामले में दाे आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने गांव सीकरी में हुई लूट की वारदात के मामले में दाे और आरोपियाें को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियाें को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सचिन निवासी गांव ओय, मैनपुरी उ.प्र. है। और वह वर्तमान में गांव सिकरी फरीदाबाद में रह रहा है। आरोपित ने बताया कि वह ज्वैलर को लुटने की योजना बनाने में शामिल था। और उसने उमेश के साथ उसकी गाड़ी वैन्यू में ज्वैलर की रेकी की थी। मामले में उमेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, आरोपितों से लूट के 2 हजार रुपये एक टूटी हुई चुडी और एक लोकेट सोना बरामद किया गया है। साथ ही रेकी के लिए प्रयोग गाडी को भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि गांव सीकरी में शिकायतकर्ता महेश सोनी वासी गोपाल नगर, कोसी उ.प्र. की ज्वैलर की दुकान है, 20 अगस्त को शांय के समय वह दुकान बंद करके पैसे और ज्वैलरी को बैग में रखकर गाड़ी में बैठा था, उसके साथ उसका ड्राइवर भी था तभी पीछे से दो लडको ने हथियार दिखा कर डराया और गाडी का शीशा तोडकर बैग को उठा ले गये। जिस पर थाना सैक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।